ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में धूमनगंज कोतवाली इन दिनों दबंगों और गुंडों के आगे नतमस्तक नजर आ रही हैं इस बात से भी गुरेज नहीं किया जा सकता कि धूमनगंज कोतवाली को गुंडे और दबंग चला रहे हैं, ऐसा इसलिए कहना लाजमी है कि कोतवाली क्षेत्र के चकमीरा पट्टी की रहने वाली आसिया बेगम से वहीं के रहने वाला एक दबंग गुंडा किस्म का व्यक्ति उससे मकान बनवाकर रहने पर पुलिस के नाम पर गुंडा टैक्स मांग रहा है, जिसकी ऑडियो भी उसने पुलिस को सुनाई है साथ ही पूरे मामले की शिकायत एडीजी जोन प्रयागराज से किया है, जिस पर एडीजी साहब ने धूमनगंज कोतवाल को दबंग गुंडा टैक्स मांगने वाले आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है, फिर भी धूमनगंज पुलिस महिला को रोजाना हिला हवाली बताकर टालने का काम कर रही हैं, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि धूमनगंज पुलिस पूरी तरह से बेलगाम है जो एडीजी साहब के निर्देशों को भी नज़र अंदाज़ करने का काम कर रही है, पीड़ित महिला आसिया बेगम का आरोप है कि धूमनगंज कोतवाली की पुलिस आरोपी दबंग के साथ बराबर तालमेल में रहती है कोतवाली में बराबर उसका आना-जाना बना रहता है जब भी वह कोतवाली में आता है कुर्सियों पर बैठाकर उसकी मेहमान नवाजी की जाती है, पुलिस के नाम पर ही वह लोगों से गुंडा टैक्स वसूलता है जिसमें पुलिस की भी बराबर हिस्सेदारी होती है, आरोप है कि जबसे उसने दबंग की शिकायत पुलिस से किया है तबसे लेकर आज तक उसको आरोपी और पुलिस द्वारा बराबर परेशान किया जा रहा है, आरोपी उसे रोजाना परिवार समेत मारने पीटने की धमकियां दे रहा है, उसके घर से निकलते ही उसकी रेकी करता है, जब वह थाना जाती है पुलिस द्वारा आरोपी को फोन करके बुला लिया जाता है और कुर्सी पर बैठा कर महिला को दुत्कार लगाई जाती है, अगर थाना के कुछ दरोगा और सिपाहियों के फोन सर्विस लांस पर लगा कर रिकार्ड किया जाए तो ऐसे ही कई गम्भीर मामलों के राज से फर्दा उठ सकता है, अब सवाल यह उठ रहा है कि इस तरह का गुंडा और दबंग व्यक्ति इतना मन बढ़ कैसे हो गया है, आखिर उसे किस का संरक्षण मिला हुआ है जो वह धूमनगंज कोतवाली में खुलेआम बैठा रहता है और लोगों से गुंडा टैक्स की वसूली करता है यह कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है जिसे धूमनगंज पुलिस तार-तार कर रही है पीड़ित महिला ने एक बार फिर एडीजी जोन प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर कार्यवाही की मांग की है ।
0 Comments