रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना के अंतर्गत सुजातपुर बमरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने जान दे दिया, बताया जा रहा है कि लालजी पुत्र देशराज धोबी उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी अंदावा शहजादपुर का है युवक दिनांक 15 सितंबर 2020 को मुंबई से घर आया था जो सुबह लगभग 10 बजे घर से टिकट लेने को कह कर गया काफी समय बीत जाने के बाद भी लालजी घर वापस नहीं आया, जिसके बाद परिजनों को लगभग 7:00 बजे सूचना मिली घर वालों को की ट्रेन से टकराकर लालजी की जान चली गई है, सूचना पर पहुंची हल्का पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
0 Comments