Ticker

6/recent/ticker-posts

सराय अकिल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की गला घोटकर ससुरालियों ने किया हत्या, परिजनों ने लगाया आरोप...

रिपोर्ट-विरेंद्र कुमार


कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर सवरो गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराली जनों ने गला घोट कर हत्या कर दिया है। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलते ही उसके मायके के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मुकदमा लिखे जाने में विलंब होने से विवाहिता के मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए हैं और दर्जनों ग्रामीणों के साथ मायके के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां प्रदर्शन कर विवाहिता के ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है । घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी रामप्रसाद रैदास पुत्र दहाड़ी उर्फ गणेश प्रसाद ने अपनी बेटी सरिता देवी की शादी करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर सवरो गांव निवासी संजय कुमार पुत्र रामचरण के साथ की थी, विवाहिता का पति संजय कुमार रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता था और कई वर्षों बाद वह घर आता था लेकिन इधर कोरोनावायरस की महामारी के बाद विवाहिता सरिता देवी का पति संजय गांव लौट आया और घर में रहने लगा, जिसके बाद से उसके पति संजय में आए दिन विवाद होने लगा विवाद का क्या कारण था इस बात की चर्चा ग्रामीणों के बीच दबी जुबान से होती है, गुरुवार को विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई है जहां ससुराली जनों का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया है वहीं मायके के लोग विवाहिता की हत्या की बात कर रहे हैं, मौके पर जिस कमरे को विवाहिता के आत्महत्या का स्थान बताया जा रहा है उस कमरे में विवाहिता सीधे तरीके से खड़ी भी नहीं हो सकती है, पुराने जमाने के बने उस कमरे में धन्नी की ऊंचाई इतनी कम है की विवाहिता सिर सीधा कर खड़ी नहीं हो सकती, मौके पर विवाहिता की लाश चारपाई पर पड़ी थी इसलिए ससुराली जनों द्वारा यह प्रचार करना है कि विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया है पूरी तरह से झूठा प्रचार लगता है, करारी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को सुबह पुलिस कार्यालय में दर्जनों ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर हत्यारे ससुराली जनों की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है । 

Post a Comment

0 Comments