Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान हुई मौत, मंझनपुर कोतवाली के गुलाटी धर्म कांटा के पास बीती रात हुआ था हादसा...

रिपोर्ट-फरहान अहमद


कौशाम्बी : जनपद में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा ग्राम पंचायत में एक साइकिल सवार किसान को बालू लदे तेज गति डंपर ने टक्कर मार दिया है जिससे किसान को गंभीर चोटे आई है इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा राजबर ग्राम सभा के मजरा इटैला पर निवासी किसान बलवंत सिंह यादव उम्र 29 वर्ष पुत्र महाराज दीन घरेलू काम से साइकिल से ओसा चौराहा गए हुए थे जहां गुरुवार की रात लगभग 8:00 बजे बलवंत सिंह यादव साइकिल से घर वापस आ रहे थे जैसे बलवंत यादव इसी कोतवाली क्षेत्र के गौरा ग्राम पंचायत के गुलाटी धर्म कांटा के पास पहुंचे कि बालू लदे डंपर ने साइकिल सवार किसान को टक्कर भर दिया जिससे किसान सड़क पर गिरकर तड़पने लगे आसपास से गुजरने वाले लोगों ने हादसे की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया परिजनों ने इलाहाबाद ले जाने के बजाय घायल किसान को मंझनपुर कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दौरान बलवंत सिंह की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।


Post a Comment

0 Comments