रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर : जनपद में गुलाबी गैंग की महिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं गरीब पात्रों के साथ ब्लाक बहुआ पहुंची, भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पात्रों को लाभ दिलाये जाने की मांग किया है, इस दौरान खण्ड विकास अधिकार के माध्यम से जिलाधिकारी को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण किये जाने की मांग की गई । विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की हम और हमारा संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध पात्रों को लाभ दिलाने जाने हेतु आर पार की लड़ाई लड़े जाने के लिए तत्पर है, हमारे प्रदर्शन के बाद सीडीओ के आदेशानुसार बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी मनमोहन सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दी है, अब हम संतुष्ट हैं हमें आशा है ठोस कार्यवाही की जाएगी, अन्यथा की स्थिति में बृहद आंदोलन कलेक्ट्रेट परिसर में करने हेतु हम बाध्य होंगें, इस दौरान सरला सिंह, राजरानी, प्रीती, रानी, सीमा, रानी, शहरुन, आमना, अर्चना, पूजा, कौशिल्या, विमला, सुधा आदि महिलायें मौजूद रहीं ।
0 Comments