रिपोर्ट-राजीव दीक्षित
झांसी : जनपद में बीकेडी कालेज में इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक विधान परिषद के चुनाव की चल रही मतगणना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच किसी बात की नाराजगी को लेकर धक्का मुक्की हो गई, बताया जा रहा है कि मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर डेरा जमाए बीजेपी कार्यकर्ता नाराजगी जाहिर कर रहे थे, इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, जिससे वह आक्रोशित हो गए और पुलिस बल, भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, कार्यकर्ताओं के समर्थन में स्थानीय विधायक भी मौके पर आकर बैठ गए, इस संबंध में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में किसी बात की नाराजगी को लेकर धक्का-मुक्की हुई है इसमें किसी को किसी प्रकार की क्षति या चोटें नहीं आई हैं, मामले का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे संज्ञान में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
0 Comments