Ticker

6/recent/ticker-posts

नेवादा ब्लॉक में महिलाओं और पुरुषों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा ट्रेनिंग करा कर बांटा गया प्रमाण पत्र....


रिपोर्ट-राकेश दिवाकर


कौशाम्बी : जनपद में उन्नति प्रोग्राम भारत सरकार की योजनाएं में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्था द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए 15 दिन का प्रशिक्षण के बाद दिनांक 5 नवम्बर 2020 को नेवादा ब्लॉक में स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा उन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले मनरेगा मजदूरों को प्रमाण पत्र दिया गया, इस प्रोग्राम के तहत मनरेगा मजदूरों को बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मनरेगा मजदूरों को अपना रोजगार चलाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर ब्लाक में चलाया गया है, जिसमें मनरेगा मजदूरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, इस योजना के तहत मजदूरों को अपना रोज़गार करने का मौका मिल पायेगा, इस दौरान बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के डायरेक्टर नवीन कुमार झा एवं परीक्षित मौर्य, कार्यालय सहायक मोहिनी मिश्रा संकाय और करुणेश, कुलश्रेष्ठ के आदि बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे ।


Post a Comment

0 Comments