रिपोर्ट-जैगम हलीम
प्रयागराज : जनपद में बारा थाना के अंतर्गत ग्राम सभा पांडर में किसान विनोद शुक्ला की धारदार हथियार से अज्ञात लोगों ने हत्या कर दिया, मृतक को रविवार की रात लगभग 3 से 4 के बीच में धारदार हथियार से मारा गया है, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई, विनोद शुक्ला की उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र नंद कुमार शुक्ला तीन भाइयों में सबसे बड़े थे इनके दो पुत्री 1 पुत्र घर के लोगों ने बारा थाने पर सूचना दी थाना अध्यक्ष के द्वारा आलाअधिकारियों को सूचना दी गई ।
सूचना पाते ही मौके पर एसपी जमुना पार सौरभ दीक्षित, सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही क्षेत्राधिकारी बारा अजीत कुमार, रजक एवं बारा थाने के इंस्पेक्टर घटनास्थल पर मौजूद रहे, थानाध्यक्ष बारा के द्वारा बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है, मौके पर डॉग स्पोर्टिंग टीम को भी बुलाया गया था, एसपी जमुना पार का कहना है कि घटना का बहुत जल्द खुलासा किया जायेगा, मृतक के भाई प्रमोद शुक्ला के द्वारा जानकारी मिली मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है किस कारण इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया मुझे जानकारी नहीं है ।
0 Comments