रिपोर्ट-राकेश दिवाकर
कौशाम्बी : देश में सरकार की मंशा महिलाओं का सम्मान बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना लेकिन सदर कोतवाली के नारा चौकी इंचार्ज इससे अलग ही निति पर कार्य कर रहे है, महिलाओं को सरेराह गाली गलौज करना इनकीं आदत में शुमार है, यह गाली बाज दरोगा आखिर कब तक महिला सम्मान को ठेस पहुँचाता रहेगा, चौकी इंचार्ज नारा की बदसलूकी का दो कथित ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें पीड़ित महिला को बेलगाम दारोग़ा गाली गलौज कर रहा है, महिला को फर्जी मुकदमे में जेल भेजकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहे दारोगा, खुद को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जेपी सीमेंट वालो का रिस्तेदार बताता है ।
दरोगा खुलेआम सीएम के 'मिशन शक्ति' अभियान' को ठेंगा दिखाने का काम कर रहा है, यही नहीं मीडिया को देश में चौथा स्तंभ माना जाता है यह साहब मीडिया को भी गाली देते हैं ये वर्दी वाले साहब का कहना है की हम ना मीडिया से डरते हैं और ना किसी अधिकारी से डरता है, जिसको जहां जाना हो जाय मेरी शिकायत करें मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा, ये दरोगा साहब कहते हैं हम टाटा बिरला के रिश्तेदार हैं, गरीबों पर अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए दरोगा जी धमकियां भी देते हैं, अमीरों से पैसा लेकर गरीबों पर दबाव बनाने में माहिर हैं दरोगा इन दिनों नारा चौकी इंचार्ज उमेश सिंह बनाया गया है ।
0 Comments