रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावां गांव से होकर गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है पुलिस की अवैध वसूली का यह नजारा शनिवार रविवार और सोमवार तीनों दिन खुलेआम देखने को मिलता है ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मामला चरवा थाना क्षेत्र का है जहां खुलेआम चरवा थाना की पुलिस अवैध तरीके से बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर चालकों से वसूली कर रही है अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चालको से वसूली के लिए चरवा थाने से बाकायदा सिपाही होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन यह सब खुलेआम होने के बाद भी चरवा पुलिस की वसूली पर कार्यवाही नहीं हो रही है आखिर कागजों पर कब तक पुलिस आला अधिकारी निर्देश देकर पुलिसिया व्यवस्था चलाएंगे, यह बड़ा सवाल है ।
चरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा सैयद सरावा से होकर गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है पुलिस की अवैध वसूली का यह नजारा शनिवार रविवार और सोमवार तीनों दिन खुलेआम देखने को मिलता है क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी है तो प्रशासन क्यों मौन है सैय्यद सरावां चौराहे से होकर प्रतिदिन 25 से 30 ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं जिनसे सिपाहियों के द्वारा मोटी रकम की वसूली की जाती है लोगों ने एडीजी जोन प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट करा कर ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही कराने की मांग किया है ।
0 Comments