रिपोर्ट-घनश्याम यादव
कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा में शाखा रोड निर्माणाधीन सड़क किनारे खड़े बालक को छोटा हाथी चालक ने जाम से बचने के लिए गाड़ी बैक करते हुए रौंद दिया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन बालक की मां ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार आनन्द उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्र संतलाल निवासी ग्राम सभा शाखा साईकिल से अपने भाई के साथ शादी का समान खरीदने के लिए अजुहा बाजार आया था, वापस घर जाते वक्त शाखा रोड पानी टंकी के पास निर्माणाधीन आर सी सी सड़क किनारे अपने भाई के साथ खड़ा था उसकी मां दुकान से चप्पल खरीद रही थी दोनों तरफ गड्ढा होने के चलते सड़क में जाम लगा होने से धान लदा छोटा हाथी चालक गाड़ी बैक करते हुए बालक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया, टक्कर लगते ही उसने मुंह से खून फेंक दिया, चीख पुकार की आवाज़ सुनकर मां दौड़ पड़ी, घटना की सूचना पर अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आस पास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बालक को अजुहा क्षेत्र के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, चालक और छोटा हाथी गाड़ी का मालिक अजुहा क्षेत्र का ही बताया जा रहा है, जानकारों ने बताया कि चालक के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है और ना ही छोटा गाड़ी का बीमा, फिटनेस है ।
0 Comments