Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम सभा खोजवा पुर में प्रधान के मनमानी से जनता परेशान, लोगों को सरकार की योजनाएं नही मिल रही है...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, मनोज सोनी 


कौशाम्बी : ग्राम सभा खोजवा पुर में प्रधान के मनमानी से जनता परेशान। बता दें कि गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान से शिकायत किया पर प्रधान समस्या का हल नहीं किया। जिससे बारिश के मौसम में गाँव वालो को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी तक प्रधान की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं हुआ। ग्राम प्रधान शैलेन्द्र कुमार का दूसरा प्रधानी है। ग्राम वासियों ने कहा कि, बार-बार कहने पर कोई कार्य ठीक से नही करता है। जिससे सभी ग्राम के लोग नाराज है। कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के लिये भी अपनी समस्या बताई पर गरीबों को आवास नहीं दे रहा है। इसी तरह सरकार द्वारा बहुत से योजनाएं हैं, जो गरीबो को नहीं देता है। अन्य लोगों को हर तरह की योजनाएं दे देता है। और हर वर्ष की तरह यही समास्याएं बनी रहती है।

Post a Comment

0 Comments