रिपोर्ट-इरसाद हुसैन
महोबा : जनपद में चरखारी कृषि सूचना तंत्र के सुद्धीकरण एवं कृषक जागरूक कार्यक्रम के अन्तर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती के शुभ अवसर पर आज विकास खंड सभागार मे मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह से गरीब, कृषि अधिकारी डीपी सिंह महोबा वही विकास खंड सौम्या आलोक की अध्यक्षता मे किसान कल्याण मेला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प चढाकर शुभारंभ किया, जिसमें कृषि वैज्ञानिक डाक्टर ब्रजेश पाण्डेय, शिव मिलन ने किसानों को सम्बोधित करते हुये फलदार तथा कृषि फसल मे कीटनाशक ये फसल खराब होने से बचाव बताये वही कहा गर्मी की ॠतु मे गन्ना के जूस भी ठन्डा बेल का शव्रत होता है वही किसानों से पूछे गये प्रश्नों के सही उत्तर पाच किसानों के देने पर राई की 2 किलो की किट पुरुष्कार स्वरूप दी गई वही 16 लाभार्थियों को निशृल्क उज्जवल गेस सिलेंडर चूल्हा जिलाध्यक्ष ने वितरण किया विकास खंड प्रागंण मे शिक्षा विभाग, आईटीआई समाज कल्याण बिभाग, महिला कल्याण योजना, खाध एवम रसक विभाग गरीब कल्याण विभाग योजना, पशु पालन, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, क्रषि वहीं बिभाग के अलावा स्वास्थ्य बिभाग ने अपना स्टाल लगाकर लोगों को बैक्सीजन किया वही बेसिक शिक्षा गरीब किसान बच्चों के लिए सरकार की मंशानुशार बच्चों को निशुल्क डेस, किताबे, जूता मोजा आदि के बितरण की जानकारी एआरपी रमेश राजपूत विष्णु गुप्ता, आलोक कुमार, मुकेश कुमार ने दी जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, शौचालय, आयुष्य मान सहित समस्त योजना जानकारी दी इससे पहले पं दीनदयाल उपाध्याय उधान में जयंती के उपलक्ष्य में उपाध्याय जी की प्रतिमा मे माला पहनाया इसके बाद जहाँ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिह से गरीब व पालिका अध्यक्ष मूलचन्द अनुरागी भाजपा नगर अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुये सम्बोधित किया, इस मौके पर जिला पुस्तक अधिकारी राजीव तिवारी, फुर्ति निरिक्षक राजेश वर्मा, प्रदीप पंसारी, योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, अशोक महाराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय सिह, सहित सैकड़ों किसान मोजूद रहे कार्यक्रम का संचालन भोमप्रकाश ने किया अन्त मे जिला क्रषिअधिकारी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।
0 Comments