ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का मजरा हरीरामपुर में बीती रात एक 19 वर्षीय किशोरी की उसी के कमरे में रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया, किसी नुकीले हथियार से सर पर वार करके किशोरी को मौत के घाट उतारा गया है ।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का मजरा हरीरामपुर में बीती रात एक 19 वर्षीय किशोरी काजल सोनकर पुत्री संतलाल सोनकर कि बीती रात उसी के कमरे में हत्या कर दी गई, सुबह जब परिजनों को किशोरी कर रक्त रंजित से उसी के कमरे में मिला तो चारों तरफ हड़कंप मच गया ।
परिजनों के अनुसार रोज की तरह किशोरी अपने घर के पीछे वाले कमरे में सोने गई थी जब सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उसी के बिस्तर पर उसकी रक्तरंजित लाश पड़ी थी, घर के अंदर बिना परिजनों को भनक लगे किशोरी की हत्या हत्या हो जाना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है मौके पर डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है, प्रेम प्रसंग का भी मामला सामने आ रहा है परिजनों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले किशोरी का मोबाइल और सिम तोड़ कर फेंका गया था, उस पर भी पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही हत्या और उसके कारणों का मामला सामने आ जाएगा ।
0 Comments