Ticker

6/recent/ticker-posts

जे.के. हास्पिटल मल्टीस्पेशलिटी के डॉक्टरों ने मरीजों का करते हैं गलत तरीको से आपरेशन, मरीज परेशान...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद के जे.के. हास्पिटल में गलत तरीकों से हो रहा मरीजों का आपरेशन। जिससे मरीज हुए परेशान। ओसा रोड चौराहा स्थित जे.के. हास्पिटल मंझनपुर के डॉक्टरो ने मरीजों का किया बुरा हाल। उपस्थित मरीजों ने बताया कि यहाँ न कोई डॉक्टर है न कोई डॉक्टर आता है। बड़े बोर्ड में डॉक्टरो का नाम लिखकर मरीजों को गलत तरीके से फंसाकर पैसा खूब कमाते हैं। वहाँ उपस्थित एक मरीज ने बताया कि हम काफी समय से डॉक्टर का इंतजार कर रहें हैं, पर डॉक्टर के न आने से व संचालक के द्वारा बताया गया कि आपका जो बड़ी समस्या व दिक्कत अंडाशय की थी वो आपरेशन से ठीक हो जाएगा। लेकिन डॉक्टरों ने ठीक से आपरेशन न करके हमें बड़ी मुसीबत में डाल दिए हैं। जिससे लंबा कमाया। आपरेशन के बाद भी हमारी बिमारी ठीक नहीं हुआ है। मरीजों ने हास्पिटल पर आरोप लगाते हुए, बताया कि इस हास्पिटल में खूब मरीजों से गलत तरिके से पैसा लूटा जा रहा है। कुछ मरीजों ने बताया कि इस हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी नही है। जो फर्जी डॉक्टरों का नाम बोर्ड में लिखकर चला रहें हैं। जितने डॉक्टरो का नाम है, वो कभी आते ही नहीं है, जब पूछा जाता है, डॉक्टर कब आएंगे तो बताते हैं, कि वो नहीं आएंगे बाद में आना। हास्पिटल के लोग मरीजों को गलत तरीकों से फंसा लेते हैं, व खूब परेशान करते हैं। मरीजों ने सीएमओ का ध्यान ओर आकृष्ट कराते हुए, हास्पिटल सनचालक के ऊपर कार्यवाही की मांग की है। मरीजों में फैला आक्रोश।

Post a Comment

0 Comments