Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रथम स्नान मकर संक्रांति के पर्व पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र के द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र का आतंकवादी निरोधक दस्ता एटीएस के साथ किया भ्रमण और निरीक्षण...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साह

प्रयागराज : जनपद में माघ मेला 2022 के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रान्ति के दृष्टिगत आज श्रीमान पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉक्टर राजीव नरायण मिश्र IPS के द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का ‘आतंकवादी निरोधक दस्ता एटीएस के साथ भ्रमण, निरीक्षण किया गया, वर्तमान में असमाजिक तत्वों/संगठनों तथा अन्य आतंकवादी गतिविधियों के दृष्टिगत ‘आतंकवादी निरोधक दस्ता’ द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान माघ मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, महत्वपूर्ण स्थानों, स्नान घाटों, पार्किंगों, पाण्टून पुलों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक माघ मेला द्वारा संगम नोज पर पहुंचकर स्नान घाटों पर जल में लगाई जाने वाली ‘डीप वाटर बैरिकेडिंग’ का निरीक्षण किया गया तथा जल पुलिस प्रभारी को सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर संगम थाना प्रभारी को घाट पर आने जाने वाले मार्गों पर आवश्यकतानुसार ‘बैरिकेडिंग’ करने तथा पूर्व निर्धारित ‘वेन्डिंग जोन’ पर ही विक्रेताओं द्वारा नियमानुसार दुकान लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments