ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : भारतीय लोक कला महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज जनपद कौशाम्बी में किया गया। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार यदुवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों के हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से लोक कला की विभिन्न विधाओं के तेजी से लुप्त होते जाने पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित करना बेहद जरूरी है, इसके लिए कलाकारों को जागरूक और संगठित करने की आवश्यकता है। साथ ही कलाकारों के लिए ग्रांट एवं पेंशन जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संतोष कुमार बैरागी को भारतीय लोक कला महासंघ, कौशाम्बी का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चंद्र यादव, जिला अध्यक्ष प्रयागराज गुलाब चंद्र मौर्य, बिरहा सम्राट अभय राज सागर, प्रदेश महासचिव देशराज पटेरिया, जिला अध्यक्ष कौशाम्बी अशोक रसिया, कन्हैयालाल कवि, शंकर लाल, बचाई, रामसूरत पायल, रामखेलावन, राम बहादुर, रमेश रसिया, रमेश गौतम, रामबाबू सोहेला, वासुदेव, कैलाश जख्मी, भैरव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कौशाम्बी के लोक कलाकार उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कलाकारों से लोक कला को जीवित रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
0 Comments