रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में मूरतगंज ब्लाक अंतर्गत बरई सुलेम ग्राम सभा में बने गौशाला के जिम्मेदार अधिकारी आंखों में बंधी बांधकर बैठे हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण साफ दिखाई दे रहा है, गौशाला में जीवित गोवंश को गांव के आवारा कुत्ते को नोच नोच कर खा रहे हैं, ग्राम प्रधान और सचिव की तानाशाही के आगे गौशाला के सभी जानवर भुखमरी की मार से मर रहे हैं, वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार गौशाला की समस्याओं से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है, गौशाला के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी करोड़ों का खेल करके गोवंश ओं का चारा खा रहे हैं, और सरकार की मंशा को पलीता लगा कर गौशाला में मौजूद गोवंश को मौत के मुंह में धकेल रहे ग्रामीणों ने पुनः जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्यवाही कराने की मांग की है ।
0 Comments