Ticker

6/recent/ticker-posts

ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान की 800 सौ महिलाओं को प्रशिक्षण के उपरांत टूलकिट वितरित की गई, टूलकिट प्राप्त महिलाओं को मुद्रा योजना के अंतर्गत जोड़कर महिला उद्यमी बनाएंगे-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : महिलाएं स्वावलंबी बनकर सशक्तिकरण होंगी तो घर परिवार के साथ साथ प्रदेश भी उन्नति के पथ पर चलेगा यह बातें कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत उद्योग विभाग प्रयागराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 800 महिलाओं को टूलकिट वितरित कर महिला जन समूह को संबोधित करते हुए कहीं। श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए पहले प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है शहर पश्चिमी में 3000 महिलाएं ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान माध्यम से जुड़कर कार्य किया है। आज उन्ही महिलाओं को 450 सिलाई की मशीन, 225 आचार चटनी के टूल किट ,100 बेकरी बनाने की मशीन तथा 25 मूंज बनाने के टूलकिट दिया है।अब महिलाओं को मुद्रा योजना के अंतर्गत जोड़कर महिला उद्यमी बनाएंगे। जिस तरह से मेरे नाना स्व0 लाल बहादुर शास्त्री ने अमूल दूध के जरिए गुजरात में महिलाओं के जीवन में क्रांति लाई थी। उसी तरह मैं भी शहर पश्चिमी प्रयागराज में महिलाओं को सशक्तिकरण करने की पहल में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमी बनाकर उनके जीवन में आमदनी बढ़ाने की क्रांति लाने का काम करूंगा। विधानसभा शहर पश्चिमी के हर गांव में महिलाओं के समूह को सशक्तिकरण कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का मेरा संकल्प है। उत्तर प्रदेश सरकार भी महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए मिशन शक्ति के तहत उनके सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन की दिशा में कृतसंकल्पित है महिलाएं सशक्त होने से हर परिवार के साथ हर समाज सशक्त होता है।आमदनी बढ़ाने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर समूह के साथ कार्य करें तो प्रगति के पथ बढ़ता रहेगा। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग ए के चौरसिया, राम लोचन साहू, प्रेम नारायण केसरवानी, बलवंत राव, रामजी शुक्ला, अखिलेश सिंह, छत्रपति सिंह पटेल, डॉ प्रेम लता श्रीवास्तव, काजल पटेल, ईश्वर दीन साहू आई.टी. सोशल मीडिया विभाग गंगा पट्टी, प्रीति पटेल मंडल अध्यक्ष गंगा पट्टी आदि हजारों महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments