रिपोर्ट-फरहान अहमद
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के उजहिनी खालसा के रहने वाले मोहम्मद सफी अहमद पुत्र इजहार अहमद जिनकी पुरानी रंजिश जमीनी विवाद चला आ रही है, पूर्व में उसके भाई राजू इमरान की हत्या भी हो चुकी है, सोमवार को गांव के ही कुछ दबंगों ने उस पर दबाव बनाने के लिए घर पर चढ़कर अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग किया है, पीड़ित का आरोप है कि कुछ दबंग उसकी जमीन पर बरसों से कब्जा किये हुए है जो गांव के ही रहने वाले लोग हैं जो विवाद करने का नया नया तरीका अख्तियार करते रहते हैं, इसी क्रम में सोमवार की सुबह 10:00 बजे पीड़ित अपने घर से दुकान जा रहा था तभी रास्ते में रोककर दबंगों ने उससे उसका चश्मा छीन लिया, जब मोहम्मद सफी ने अपना चश्मा मांगा तो वो लोग गाली गलौज़ और मारपीट करने लगे, किसी तरह अपना बचाव करके पीड़ित अपने घर भाग आया, फिर भी मनबढ़ दबंग उसके घर तक चढ़ आए और घर के बाहर ही अवैध तमंचे से हर्ष फायर कर दिया, जिससे पीड़ित और उसके परिवार पूरी तरह से डरा सहमा है पीड़ित ने स्थानीय जो कि महगांव में पूरे मामले की शिकायत किया है वहीं संबंध में चरवा थाना पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है ।
0 Comments