Ticker

6/recent/ticker-posts

इमामगंज चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ लहुलुहान, नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज...

रिपोर्ट-फरहान अहमद

कौशाम्बी : जनपद में रविवार की रात कोखराज थाना क्षेत्र की चौकी मूरतगंज अंर्तगत इमामगंज चौराहा से महज बीस कदम की दूरी पर एक व्यक्ति अपनी बाइक से मूरतगंज के तरफ जा रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वह अपनी गाड़ी समेत रोड किनारे नाले में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया, रोड से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इस दुर्घटना की सूचना डायल 112 को दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी 112 के जवानों ने घायल पड़े बाइक सवार को अम्बुलेंस के सहारे इलाज के लिए मूरतगंज पीएचसी में भर्ती करा दिया, खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति का कुछ पता नही चला सका है ना ही कोई कानूनी कार्यवाही की जानकारी मिली है ।

Post a Comment

0 Comments