Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारा और पल्स जैसी कम्पनी के द्वारा गरीबों की कमाई दोगुना करने के नाम पर जमा पूंजी निवेश वापस नही करने को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में मंगलवार को शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सहारा एवं पल्स कम्पनी के द्वारा गरीबों की मेहनत की कमाई दोगुना करने के नाम पर जमा पूंजी निवेश को उपभोक्ताओ को वापस न करने पर जनता की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका  गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का बिगुल फूंक दिया है ।
इसी क्रम में मंगलवार को शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र, अंशुमन जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, गंगा पार जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी, जमुना पार प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के मंत्री खेमचंद जैन, प्रभारी महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी सचिव ज्वल शुक्ला, प्रभारी गंगा पार करमचंद बिंद एवं शहर और जिला के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया, इसी बीच वरिष्ठ नेता अनिल कुशवाहा ने कहा अधिक्तर चिटफंड कंपनी गरीबों का पैसा थोड़ा थोड़ा जमा कराती हैं जब रकम अधिक जमा हो जाती है तो उनका पैसा लेकर भाग जाती हैं, यह सारा खेल आरबीआई और सरकार के इशारे पर हो रहा है, सहारा और पल्स कंपनियों ने भी यही काम किया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई है कि सहारा कंपनी पर दबाव डालकर गरीबों का धन तत्काल दिलाया जाए, इस दौरान जावेद उर्फ संजय तिवारी, मोहम्मद असलम, राकेश पाठक, परवेज सिद्दीकी, विनय द्विवेदी, अरशद अली, फूजैल हाशमी, गीता पासी, तस्लीमुद्दीन, अनूप सिंह, भोले सिंह, श्याम जी शुक्ला, अशफाक अहमद, राकेश पटेल, मनोज पासी, शरद उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments