ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील क्षेत्र के महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज मनौरी में व्यापारी संवाद महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी रहे बताया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में जनपद के विधानसभा 253 चायल के फायर ब्रांड विधायक संजय गुप्ता भी शामिल होने पहुंचे थे, वहीं कार्यक्रम स्थल के मंच पर विधायक के चढ़ने के पश्चात व्यापारियों ने धक्का देकर उन्हें धकेल दिया, जिससे विधायक गिरते गिरते बचे, इसका विरोध विधायक के समर्थकों के द्वारा होने लगा तो विधायक कार्यक्रम स्थल से चले गए, बताया गया कि ये कार्यक्रम 253 विधानसभा से वैश्वय समाज के संभावित प्रत्याशी शंकर लाल केशरवानी के द्वारा हो रहा था ।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता को मंच से ढकेला गया है, जिसमें विधायक गिरते गिरते बच जाते है ये वीडियो शोसल मीडिया पे तेजी के साथ वायरल हो रहा है, इससे स्पष्ट होता है की विधानसभा चायल के फायर ब्रांड रहे जाने वाले विधायक संजय कुमार गुप्ता से मनौरी के वैश्य समाज के समर्थकों में भारी आक्रोश है जो आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता सीन विधायक की कुर्सी छीनने का काम करेगी ।
0 Comments