रिपोर्ट-राजकुमार
प्रयागराज : जनपद के थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही थाना क्षेत्र में लगे विभिन्न दलों के बैनर पोस्टर को पूरामुफ्ती पुलिस ने उखड़वाकर कूड़े में डलवा दिया ।
बता दें कि शनिवार को पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से बैनर पोस्टर बोर्ड उतारे गए, विधानसभा 2022 में होने वाले चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पूरामुफ्ती थाना अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने मय हमराह टीम के साथ थाना क्षेत्र में लगे विभिन्न दलों के बैनर पोस्टरों को उतरवा दिया, इस दौरान पुलिस टीम में एसआई गंगाराम सोनकर, बृजेश कुमार, राज किशोर आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
0 Comments