Ticker

6/recent/ticker-posts

एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कोतवाली कर्नलगंज का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज :  जनपद में शनिवार के दिन एडीजी जोन द्वारा ने कोतवाली कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विवेचना रजिस्टर, मलखाना, बंदीगृह एवं अभिलेखों की जांच कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही पुलिस ट्रेनिंग पूरी करके आए नवनियुक्त प्रशिक्षु आरक्षियो से परिचय भी प्राप्त किया गया ।

कर्नलगंज कोतवाली में एडीजी जोन प्रेम प्रकाश के पहुंचते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया मौजूद पुलिसकर्मी हाथे कांपते नजर आए क्योंकि एडीजी जोन प्रेम प्रकाश अपनी बेहतरीन कार्यशली और सख्ती के लिए जाने जाते हैं ।

कोतवाली में निरीक्षण के बाद एडीज जोन द्वारा कर्नलगंज के अंतर्गत आने वाले व्यस्त मार्गो पर पैदल मार्च भी किया गया, इस दौरान अनाधिकृत रूप से सड़क किनारे लगे वाहनों, बैनरों को हटवाने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

Post a Comment

0 Comments