Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा में ली सदस्यता, सिद्धार्थ नाथ सिंह मंत्री जी से नाराज, किया विरोध...



रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा छोड़कर कई कार्यकर्ता सपा में हुए शामिल। जिससे भाजपा के ही लोग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी का कर रहें विरोध। लोगों ने बताया कि मंत्री जी ने कभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को हल नहीं किया। जिससे जनता भी नाराज है। अनिल कुशवाहा ने बताया कि इस पांच सालों में हमारा व जनता की कोई भी समस्या का हल नही हुआ है। सिद्धार्थ नाथ सिंह मंत्री जनता की कोई भी समस्याओं को हल नहीं किया। अगर कोई कार्यकर्ता के ऊपर दुख आता है, तो उनका कोई हालचाल नहीं लेता न ही उनको कोई मदद मिल पाती है। थाने में कोई समस्या हो तो मंत्री जी नहीं सुनते बस भाजपा के कार्यकर्ताओं को भूल गए हैं। शहर पश्चिमी के सपा प्रत्याशी अमर नाथ मौर्य जी को भारी मतों से जिताने के लिए संकल्प लिया। अरविन्द पासी ने कहा कि हमारा पूरा समाज समाजवादी पार्टी की ओर वोट करेगा। क्षेत्र की जनता भाजपा से खुश नहीं है। मंत्री इन्द्रजीत सरोज  जी कि अगुवाई में बहुत सारे लोग सपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए सभी पासी समाज इकट्ठा हो गए हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों को सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली दी जाएगी। किसानों का ब्याज मुफ्त लोन दिया जाएगा। नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। युवाओं को आईटी क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। गरीबों वृद्धो, जरूरत मंद महिलाओंएवं बीपीएल को 55 लाख परिवारों को पेंशन दी जाएगी। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष, अलट पाण्डेय महानगर एस महासचिव प्रबुद्ध सभा प्रयागराज, सकील अहमद विधानसभा महासचिव,अरविन्द पासी, अनिल मौर्य, सुधीर मौर्य, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments