ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में 96 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। 24 लड़कियों के नाम पर दो-दो बार 20- 20 हजार की धनराशि जारी कर पैसा हड़पे जाने का मामला सामने आया है मुख्य विकास अधिकारी ने गठित कर दी है जांच कमेटी ताकि दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जा सके, ब्लॉक स्तर पर सेक्रेटरी से लेकर समाज कल्याण विभाग में एकाउंटेंट, बाबू व अधिकारियों की मिलीभगत की जांच होगी, मामले में शामिल होने की दशा में कर्मचारी और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है, जिन लड़कियों की शादी के नाम पर दो दो बार रकम ली गई है उनका विवरण जुटा लिया गया है मुख्य विकास अधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है अब रजिस्टर में इन्हें ढूंढा जाएगा, अभी पता नहीं मिल सका है जो शिकायत हुई है उसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है हालांकि प्रथम दृष्टया मामले की पुष्टि हो गई है ।
0 Comments