Ticker

6/recent/ticker-posts

जीटी रोड पर भीषण हादसा, डंपर और छोटा हाथी की टक्कर में दो गंभीर...

रिपोर्ट-फैजी जाफरी 


कौशाम्बी‌ : संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नाऊवा पुर गांव जाने वाली जीटी रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मिट्टी से लदे डंपर और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में छोटा हाथी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान पल्हाना घाट निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल और चिरंजी लाल पुत्र गुलजरे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

0 Comments