रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के महगांव में एक अपराधी ने अपने साथी के साथ मिलकर वहीं के स्थानीय पत्रकार पर हमला कर दिया जिससे पत्रकार को काफी चोटें आई हैं, बताया जा रहा है कि उक्त हमलावर अपराधी पूर्व में महगांव के समीप एक पत्रकार की हत्या कर चुका है और उसी मामले में कुछ दिनों पूर्व जमानत पर छूटकर आया है, हमलावर अपराधी पर आसपास के थानों में कई संगीन मामले दर्ज जिनमें हत्या, गोकशी, गोतस्करी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं, बतादें कि चरवा थाना क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीनपुर ग्राम निवासी जैगम हलीम पुत्र हलीमुद्दीन टी बी न्यूज़ में पत्रकार के तौर पर कार्य करते हैं रविवार की दोपहर वह महगांव बाजार के समीप खड़े थे तभी वहीं गांव का रहने वाला एक अपराधी किस्म का व्यक्ति सेबू अपने साथी नावेद के साथ आया और गाली गलौज करते हुए पीड़ित पत्रकार को किसी से फोन पर बात करने के लिए कहने लगा, जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे मिलकर लात घुसों से मारने पीटने लगे, किसी तरह बचाव करके पत्रकार ने पुलिस को फोन लगाना चाहा तो आरोपी उसका मोबाइल छीन कर भाग गए, भागते समय धमकी दिया कि एक पत्रकार को गोली मार चुका हूं अब तुम्हें मारूंगा, पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि आरोपी मनबढ़ और अपराधी किस्म का व्यक्ति है वह आज कई दिनों से लगातार उसके पीछे पड़ा हुआ था मूरतगंज कसिया की रहने वाली कुछ महिलाओं के मामले में पैरवी नहीं करने की धमकियां दे रहा था, पीड़ित पत्रकार ने चरवा थाना में शिकायती पत्र देते हुए अपराधी पर मुकदमा दर्ज करके कानून कार्यवाही करने की मांग की है साथ ही पुलिस को बताया है कि उक्त अपराधी से उसको जानमाल का खतरा प्रतीत हो रहा है ।
0 Comments