ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में मेजा थाना क्षेत्र में टुडिहार गांव स्थित एक तालाब से शनिवार को एक गायब विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के टुडिहार गांव निवासी रमेश पटेल की पत्नी संगीता देवी 9 सितंबर को शुक्रवार की सुबह घर से निकली थी काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला, शनिवार को सुबह गांव के समीप स्थित तालाब में उसका लाश उतराता हुआ मिला तो हड़कंप मच गया, परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, महिला का मायका मांडा थाना क्षेत्र के तिसेन तुलापुर गांव मे है महिला को एक तीन माह का पुत्र है, थाना प्रभारी मेजा धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नही हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है ।
0 Comments