रिपोर्ट-उमेश चंद्र
कौशाम्बी : जनपद में विकास की गति को और तेज बढ़ाए जाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पहल से सिराथू तहसील क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में एक नया ब्लाक बनाने की पूरी तैयारी हो गई है, थाना समाधान दिवस के बाद डीएम और एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ककोढ़ा गांव पहुंचे और ब्लाक भवन बनाए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण कराया, इस दौरान डीपीआरओ, एसडीएम सिराथू, तहसीलदार सिराथू, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ साथ इलाके के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
0 Comments