Ticker

6/recent/ticker-posts

मलाका गांव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध का शव, परिजनों में मचा कोहराम..

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के देवभीटा मलाका गांव से बाहर पेड़ से लटकता एक वृद्ध का शव मिला है, वृद्ध का शव पेड़ से लटकने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, वृद्ध की मौत कैसे हुई यह राज है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी हो पायेगी, मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के देवभीटा मलाका गांव निवासी सुंदर लाल सरोज उम्र 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल सरोज का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर शव लटकता हुआ  पाया गया जिसकी इसकी सूचना परिजनो को मिली तो कोहराम मच गया, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर रोना पिटना शुरू कर दिया, लोगों का दबी जबान में कहना है की पारिवारिक परेशानियों के कारण सुंदर लाल ने आत्महत्या कई है, वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच में जुट गई हैं ।

Post a Comment

0 Comments