Ticker

6/recent/ticker-posts

भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवती की हुई मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन को पार करते समय एक युवती मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लोगों की मदद से शव को गाड़ी के नीचे से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, बताया जा रहा है कि मृत युवती का नाम हिना पुत्री स्वर्गीय मुन्ने है और वह असदुल्लापुर रोही गांव की रहने वाली है सोमवार को किसी काम से भरवारी आई थी और रेलवे लाइन पार करते समय कानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments