रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
वाराणसी : जनपद में 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में दिनांक 6 सितंबर 2022 से प्रारंभ हुई 70वीं उत्तर प्रदेश पुलिस महिला पुरुष वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का भव्य समापन 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के फुटबॉल ग्राउंड पर मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी, मध्य जोन, द्वारा किया गया, प्रतियोगिता आयोजन में सचिव श्री अजय कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, वाराणसी अनुभाग एवं सह आयोजन सचिव डॉ राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस, सेनानायक, 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी उपस्थित रहे, पांच दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न 13 जोन के लगभग 483 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।क्ष, समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा, समस्त जोन के 'जोनल टीम मैनेजर्स' से परिचय प्राप्त किया गया नीट आफ मार्शल द्वारा समस्त टीमों को ग्राउण्ड से मार्च पास्ट बैण्ड की मधुर धुन पर, उत्कृष्ट टर्नआउट के साथ प्रतियोगिताएं संपन्न हुई, टीमों के 'मार्च पास्ट' द्वारा दिये गये अभिवादन को मुख्य अतिथि द्वारा सलामी मंच से स्वीकार किया गया, प्रतिभागियों के इस अच्छे प्रदर्शन का दर्शकों द्वारा ताली बजाकर स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि द्वारा सलामी मंच से इस प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गयी व समारोह के दौरान डॉ राजीव नारायण मिश्र, ने प्रतिभागियों के खेल भावनाओं की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महोदया पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अपर्णा कुमार, आयोजन सचिव श्री अजय कुमार सिंह, एवं सह आयोजन सचिव, सेनानायक डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों व विजयी टीमों को शील्ड, ट्रॉफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये, पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष संवर्ग में गोरखपुर जोन ने प्रथम, पीएसी मध्य जोन ने द्वितीय, बरेली जोन ने तृतीय, एवं प्रयागराज जोन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया जबकि महिला संवर्ग में प्रथम स्थान गोरखपुर जोन, द्वितीय स्थान बरेली जोन, तृतीय स्थान कानपुर जोन, एवं आगरा जोन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, सर्वोत्तम महिला फुटबॉलर के रूप में बरेली जोन से शिवानी राय एवं सर्वोत्तम पुरुष फुटबॉलर के रूप में पीएसी मध्य जोन से राहुल गौतम ने अपना परचम लहराया, अंत में सह आयोजन सचिव डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस, सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी द्वारा इस प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले समस्त निर्णायक मंडल, तकनीकी समिति, एवं व्यवस्थापकों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया, समापन समारोह के दौरान श्री विनोद कुमार उपसेनानायक, श्री नरेश सिंह यादव सहायक सेनानायक, श्री शिवनारायण सहायक सेनानायक, श्री देवपाल, शिविरपाल, श्री रणजीत तिवारी, सूबेदार मेजर, अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे ।
0 Comments