ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में कुलपहाड़ कोतवाली इलाके के रावतपुरा खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने ग्रामीण गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी, युवक की हत्या से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है गांव में हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, वहीं पुलिस अधीक्षक अपने मातहतों के साथ घटना स्थल रवाना हो गयी है, बतादें कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा खुर्द गांव में रहने कट्टू यादव, कोमल यादव, राकेश यादव का गांव के ही रविन्द्र यादव से पुरानी रंजिश के चलते विवाद चला आ रहा है, मृतक रविंद्र यादव के परिजनों का आरोप है कि सीआरपीएफ के जवान राकेश यादव बीते दिनों अवकाश पर घर आया हुआ था, रविंद्र की शादी के दौरान भी राकेश ने उसकी पत्नी को फोन करने के मामले में विवाद हुआ था यही वजह है कि यह विवाद लगातार गहराता जा रहा था, आज सुबह सभी लोगों ने आपस में मिलकर एक दूसरे से माफी भी मांग ली थी मगर कोमल यादव का बेटा राकेश जोकि सीआरपीएफ का जवान है, वह आज अपने पिता के साथ मिलकर राकेश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की थी, मगर वो ट्रैक्टर पलट गया था कुछ देर बाद आक्रोशित राकेश ने रविंद्र को गोली मार दी, इस हत्याकांड से परिजनों में दहशत का माहौल है वहीं सीआरपीएफ के जवान मौके से फरार हो गया है ।
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि रावतपुरा खुर्द गांव में हत्याकांड का मामला सामने आया है इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कुलपहाड़ सीओ और इंस्पेक्टर को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है, इस हत्याकांड में सजातीय लोगों के बीच पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है घटना के बाद आरोपी फरार है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।
0 Comments