Ticker

6/recent/ticker-posts

सोती रही शहजादपुर चौकी पुलिस, चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान किया पार...

रिपोर्ट-मोहन लाल

 कौशाम्बी : जनपद में शुक्रवार की रात कोखराज थाना की टेढ़ीमोड़ पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान बेखौफ चोर उठा ले गए, आरोप है कि चौकी पुलिस पूरी रात गहरी नींद में सोती रही, पुलिस को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे के सहारे घटना का खुलासा करने में लगी है जबकि चोर गिरोह के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे की लीड को पहले ही निकाल दिया है, पुलिस की लापरवाही से पुलिस चौकी के बगल में चोरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है पहले की चोरी की घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है, जिससे पुलिस की लापरवाही और शिथिलता उजागर हो रही है लेकिन पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर चोरी हो जाने के बाद लापरवाह पुलिस कर्मियों पर अभी तक अधिकारियों ने कोई सबकीय कार्यवाही नहीं की है, मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर झंडापुर के मोहम्मद शमीम ने ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है जिसमें चोरों ने शुक्रवार की रात शटर का ताला तोड़कर आलमारी में रखी एक किलो चांदी उठा ले गए 50 मीटर पर शटर टूटता रहा और शटर टूटने की आवाज से भी चौकी पुलिस नहीं जाग पाई, इसी दुकान के ऊपर शमीम के भाई ने प्रिंटिग प्रेस की दुकान खोल रखी है जिसका ताला तोड़कर वहां से छह हजार नकदी सहित दो लैपटाप, इन्वर्टर तथा बैट्री चोर उठा ले गए, बगल में शहजादपुर निवासी मोहम्मद कौशेन ने सैलून की दुकान खोल रखी है जिसका ताला तोड़कर वहां से पांच हजार नकद बेखौफ चोर उठा ले गए, ग्राउंड फ्लोर पर झंडापुर निवासी अंसार उल्ला एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है चोरों ने यहां भी शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे, केंद्र संचालक ने बताया की छः माह पहले केंद्र में चोरी हो चुकी है सभी को सुबह पड़ोसियों के माध्यम से चोरी की घटना का पता चला है कि उनकी दुकानों में चोरी हुई है सभी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है, पीड़ितों से तहरीर मिलने के बाद जानकारी होने पर पुलिस घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर लगे सी सी टी वी कैमरे की फुटेज निकालकर चोरों के शिनाख्त में जुट गई है जबकि चोरों ने घटना के समय में कैमरे की लीड निकाल दी थी, जिसके कारण पूरी वारदात नहीं रिकार्ड हो पाई, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश है कि पुलिस चौकी के पास होने पर भी सुरक्षित नहीं है इसका सीधा सा मतलब है पुलिस गश्त के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है ।

Post a Comment

0 Comments