रिपोर्ट-मोहन लाल
कौशाम्बी : जनपद में सरसवां विकास खंड क्षेत्र के एलई बकसीपार गांव में शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है ग्राम प्रधान समेत पांच पंचायत सचिवों पर जांच अधिकारी ने शौचालय निर्माण में घोटाले की जांच रिपोर्ट 16 अगस्त को जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी है, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद 5 सितंबर को जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोषी पांच पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई है, विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एलई बकसीपार गांव में 465 शौचालय निर्माण के लिए 55 लाख 80 हजार रुपए की रकम ग्राम पंचायत निधि के खाते में भेजी गई थी लेकिन आधे अधूरे शौचालय निर्माण कराकर 5 पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान ने सरकारी खजाने से रकम निकाल ली है लेकिन तमाम शौचालय निर्माण नहीं पूर्ण हो सके हैं जांच अधिकारियों ने 16 अगस्त को शौचालय निर्माण में घोटाले की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी है, जांच रिपोर्ट मिलने के 20 दिन बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने 5 सितंबर को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव विष्णु कुमार शुक्ला, पंचायत सचिव रविकांत सिंह, पंचायत सचिव निखिल सिंह, पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, पंचायत सचिव दिनेश सिंह को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है लेकिन नोटिस जारी होने के बाद एक सप्ताह का समय बीत गये हैं, लेकिन अभी तक शौचालय निर्माण में हेराफेरी कर घोटाला किए जाने के मामले में दोषियों पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया, ना ही उनका निलंबन हुआ, ना ही घोटाले की रकम रिकवरी कराया गई, दोषी जिम्मेदारों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है शौचालय निर्माण की भारी भरकम रकम में जांच के दौरान 27 दिनों पूर्व घोटाले की पुष्टि होने के बाद भी मामले में दोषियों पर कार्यवाही ना होना तमाम सवाल खड़ा कर रहा है ।
0 Comments