Ticker

6/recent/ticker-posts

बिलासपुर गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव, ग्रामीणों ने कहा दिमागी रूप से बीमार था वृद्ध...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के रहने वाले वृद्ध मायाराम कोरी उम्र लगभग 90 वर्ष का शव गांव के बाहर तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, बताया जा रहा है कि वृद्ध का दिमागी संतुलंत काफी दिन से ठीक नही था शुक्रवार की सुबह भोर में लगभग 4 बजे वृद्ध घर से बाहर शौच को निकला था इसी दौरान तालाब में उसका पैर फिसल गया और तालाब के गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वृद्ध के शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पीएम के लिए भेजवा दिया ।

Post a Comment

0 Comments