Ticker

6/recent/ticker-posts

ककोढ़ा गांव के समीप बदमाशों ने कार चालक को अपहरण करके लूटा, नेशनल हाइवे पर फेंककर फरार...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र में कार चालक का अपहरण करके उसके साथ बड़ी लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कार चालक को नेशनल हाइवे के किनारे फेंक कर फरार हो गए, कार चालक ने इसकी सूचना डायल 112 को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है, घटना की सूचना पर एसपी कौशाम्बी, आईजी जोन प्रयागराज एवं एडीजी जोन प्रयागराज भी पहुंचे और कार्यवाही में तेजी लाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए, बतादें कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा के पास की है जहां वाराणसी से कार चालक XUV कार UP70GB8271 लेकर निकला था, जिसे कोखराज थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 1 बजे कुछ बदमाशो ने रोक लिया और उसे लूटकर हाइवे के किनारे फेंक दिया ।

बदहवास कार चालक ने डायल 112 को घटना की सूचना दी, अपहरण और लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी, कोखराज थाना क्षेत्र में अपहरण और बड़ी लूट की सूचना पर एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, एसपी हेमराज मीणा ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया जिसके बाद कोखराज़ थाना में मौजूद कार चालक से पूछताछ की, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने बताया की कार चालक के साथ अपहरण और लूट की घटना हुई है, लूट कितने की है इसकी पूछताछ कार चालक से की जा रही है, कार के मालिक के बारे में भी जानकारी ली जा रही है, कार मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जायेगी ।

Post a Comment

0 Comments