Ticker

6/recent/ticker-posts

एयू के छात्रनेता अजय यादव को मिली धमकी, गेट बंद कराने का बताया जा रहा विवाद...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह

प्रयागराज :  जनपद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता व संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के संयोजक अजय यादव सम्राट को जान से मारने की धमकी मिली है, उनका आरोप है कि खुद को हालैंड हाल छात्रावास का अंतःवासी बताते हुए छात्रों ने अलग अलग मोबाइल नंबरों से कई बार फोन कर उन्हें धमकाया है, अजय यादव ने कहा कि उन्होंने एक छात्र से पैसा छीनकर भाग रहे युवकों को पकड़ने के लिए तीनों गेट बंद कराए थे इसके बाद उनको धमकियां आनी शुरू हो गई, इस बीच रात करीब पौने 12 बजे अजय यादव सम्राट को एक के बाद एक तीन फोन आए, इसमें उनको गेट बंद कराने के लिए धमकाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई, अजय यादव सम्राट ने कहा कि खुद को हालैंड हाल का अंतःवासी बताते हुए कई फोन किए गए इसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई है पुलिस को तहरीर दी जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments