रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुर की रहने वाली महिला अधिवक्ता सुषमा मिश्रा पत्नी श्रवण कुमार मिश्र पर हमला कर मारपीट की गई, अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक शख्स वकील के ड्रेस में था जबकि उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे, इन लोगों ने आकर कहा कि महिला ने शाहा उर्फ पीपलगांव की जमीन को लेकर जो केस किया है, उसे वापस ले लो, उस पर सुषमा के पति ने ऐसे किसी मुकदमे से इन्कार किया तो उन लोगों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी किसी तरह बीच बचाव करके महिला अधिवक्ता ने मामले की शिकायत धूमनगंज पुलिस पुलिस से किया शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश भी कर रही है ।
0 Comments