रिपोर्ट-सुल्तान मोहम्मद
कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड नेवादा के सफाई कर्मी अपने उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं मानते जिससे जनता के मन में तरह तरह के प्रश्न उठ रहे है, गांवों में सफाई व्यवस्था चौपट है जिससे गंदगी के चलते डेंगू ने पांव पसार लिए हैं अब सवाल उठता है कि एडीओ पंचायत का आदेश सफाई कर्मी क्यों नहीं मान रहे हैं कहीं इसके पीछे वसूली का खेल तो नहीं है, बतादें कि विकास खण्ड नेवादा के सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली को देखते हुए जनता के मन में तरह तरह के प्रश्न उठ रहे हैं, गांव की नालियां चोक होकर गंदगी ऊपर रास्ते पर फेंक रही है, सड़कों पर कई महीनों से पानी बह रहा है जिसकी जानकारी सफाई कर्मियों को बार बार ग्रामीणों द्वारा दी जाती है लेकिन निकम्मे सफाई कर्मियों द्वारा गांव की चोक हो चुकी नालियों की सफाई नहीं की जा रही है इस बात की शिकायत सहायक खण्ड विकास अधिकारी नेवादा से की गई तो सहायक खण्ड विकास अधिकारी नेवादा द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल गांव में तैनात सफाई कर्मियों को सफाई करने का आदेश दिया लेकिन सफाई कर्मचारी ने उच्चाधिकारी के आदेश का पालन नहीं किया, रो रहा है कि नेवादा ब्लाक के सफाई कर्मचारी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं या यूं कहें कि मोटा कमीशन उच्च अधिकारियों के कार्यालयों तक पहुंचा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि नेवादा ब्लाक के अधिकतर ग्राम पंचायतों में गंदगी का अंबार लगा है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है इन्ही से डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां पनप रही हैं ।
0 Comments