रिपोर्ट-नरेंद्र कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी : जनपद में सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ गांव के ही मनचले युवक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया, महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया, महिला के शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध सराय अकिल थाना में मुकदमा पंजीकृत हो गया है पुलिस विवेचनात्मक कार्यवाही में जुट गई है, बतादें कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली विधवा महिला सपना परिवर्तित नाम ने थाना में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन दुराचार किया महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया, जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया, घटना के बाद ये आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।
0 Comments