Ticker

6/recent/ticker-posts

जानिए क्यों मनाई जाती है शारदीय नवरात्र, दुर्गाष्टमी के दिन कन्या पूजन का है विशेष महत्व...

रिपोर्ट-न्यूज़ एजेंसी 

लखनऊ : पौराणिक धर्म के अनुसार नवरात्रि में कन्या पूजन का बहुत महत्व है जो लोग नवरात्रि का व्रत रखतें हैं उन्हें कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए, कन्या पूजन को लेकर लोगों में मतभेद बना रहता है कुछ लोग कन्या पूजन अष्टमी के दिन करते हैं तो कुछ लोग नवमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, वैसे अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजन करना शुभ होता है, पौराणिक कथा के अनुसार शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा ने आश्विन मास में ही महिषासुर नामक दैत्य पर आक्रमण कर उससे नौ दिनों तक युद्ध किया था फिर दसवें दिन जाकर मां दुर्गा ने उस असुर का वध किया, इसी कारण से आश्विन मास के इन्हीं नौ दिनों में शक्ति की आराधना की जाती है वहीं आश्विन मास में शरद ऋतु का प्रारंभ होने से इसे शरद नवरात्र या शारदीय नवरात्रि कहा जाता है ।

Post a Comment

0 Comments