Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य विकास अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने चयनित 3 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किया वितरित...

रिपोर्ट-मनोज सोनी


कौशाम्बी : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोकभवन सभागार, लखनऊ में  आयोजित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी ने 1354 में से जनपद कौशांबी से  चयनित 03 स्टाफ नर्सों- ज्योति मिश्रा निवासी- ग्राम अंबई बुजुर्ग, श्रीमती ममता सिंह निवासी- ग्राम खैरात अली चकनारा एवं  श्री राम प्रकाश सिंह निवासी - लौधना कुमहियावाँ को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार, ए0 सी0एम0ओ0 डॉ0 के0 डी0 सिंह व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ0 यश अग्रवाल सहित अन्य संबंघित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments