Ticker

6/recent/ticker-posts

टप्पेबाजों के गैंग के साथ 20 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, लिखापढ़ी कर पुलिस ने भेजा जेल...

रिपोर्ट-जैगम हलीम 

कौशाम्बी : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी मय हमराह उपनिरीक्षक सुनील यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर असदपुर हब्बूनगर से रुपये पैसों की धोखाधडी के थाना कड़ाधाम में 3 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त धीरज उर्फ अनुज सोनकर पुत्र चमनलाल निवासी ग्राम नरसिंह गढ़ थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़, दशरथ पुत्र सच्चन्द सोनी निवासी बिजलीपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद अभियुक्त धीरज की जामा तलाशी से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 30 हजार 450 रुपए बरामद किया गया, अभियुक्त दशरथ उपरोक्त की जामातलाशी से 50 हजार 500 रुपये बरामद कर जो सम्बंधित मुकदमा थाना सैनी में 20 हजार रुपये का इनामिया है और पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में पंजीकृत मुकदमें का आरोपी है, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से ठगी किए गए 3 लाख 20 हजार रुपये में से 84 हजार 950 रुपये बरामद होने पर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments