Ticker

6/recent/ticker-posts

पकौड़ी में मिलाकर दिया जहर, मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा मातम...

रिपोर्ट-मोहन लाल

कौशाम्बी : जनपद में कोखराज थाना क्षेत्र के लाटपुर गांव में एक मासूम बच्चे को पकौड़ी में जहर मिलाकर दे दिया गया जिसके खाने से उसकी मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार अजित कुमार 7 वर्ष पुत्र सियालाल माजरा लाटपुर कोखराज ग्राम सभा का निवासी है दोपहर के समय अजित घर के पास खेल रहा था परिजनों के आरोप के अनुसार तभी पड़ोस की रहने वाली सावित्री देवी पत्नी लवलेश ने पकौड़ी मे जहर मिलाकर दे दिया जिसे खाने अजित को उल्टी होने लगी उसकी हालत बिगड़ गई यह सब देखते ही सावित्री मौके से भाग गयी, परिजनों ने बच्चे को आनन फानन में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई हो तब मोहल्ले में हाहाकार मच गया ।

Post a Comment

0 Comments