ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 5 नवम्बर 2022 को कोइलहा में स्थित एमवी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटयूशन्स की निम्न संस्थाओं में उत्तर प्रदेश की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत 264 छात्र छात्राओं को टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान वितरण कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर और विधायक डॉक्टर वाचस्पति ने शामिल होकर छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया, कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि यह छात्र छात्राओं की उन्नति और उन्हें नई नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए सरकार की महत्वकांक्षी योजना है ।
माननीय प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की यह सबसे अच्छी पहल है छात्रों के भविष्य की लेकर माननीय मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की है, नशा मुक्ति पर बात करते हुए कहा कि अध्यापक को नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाकर छात्र छात्राओं को जागरूक करना चाहिए और उन अध्यापकों को चेतावनी दिया कि जो लोग नशा करते हैं वह नशा छोड़ दें, माननीय प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत को नशा मुक्त बनाया जाए, आगे कार्यक्रम में अपने संबोधन के जरिए कॉलेज के चेयरमैन विधायक डॉक्टर वाचस्पति ने भी टैबलेट के वितरण पर कई उदाहरण पेश किए उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज हमेशा छात्र छात्राओं के लिए चिंतित रहता है और उनके लिए अच्छी शिक्षा का व्यवस्था कराता चला आया है ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट वितरण योजना के तहत कुल 264 छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट विवरित किया गया है, इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, संस्थाध्यक्ष एवं बारा विधायक डॉक्टर वाचस्पति, पूर्व चेयरमैन सराय, अकिल श्री रवीन्द्र जायसवाल, श्री समर अब्बास रजिस्ट्रारार एमवी ग्रुप, श्री अजय सिंह डीनएमवीआइईटी, श्री संजीव श्रीवास्तव डायरेक्टर एमवीएसएम, श्री शिव ओमग तिवारी डायरेक्टर एमवीआइटी, दीक्षा सिंह प्रिसिंपल एमवीआइपी समेत भारी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
0 Comments