रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोहर गंज रेलवे स्टेशन के बगल में बन रही नई रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ठेकेदारों की लापरवाही से एक युवक का शरीर दो टुकड़ों में कट गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे, इस दौरान वह रेलवे लाइन का निर्माण कर रही जीएमआर कंपनी और उसके ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए, धीरे धीरे ग्रामीण निर्माण कार्य में लगी जीएमआर कंपनी के कार्यालय का घेराव करना शुरू कर दिया ।
आक्रोशित ग्रामीण ने कंपनी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया वहीं खबर लिखे जाने तक जीएमआर कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है, मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के सरवा काजी गांव के रहने वाले लवलीन सरोज पुत्र रामभवन सरोज रेलवे स्टेशन के पास बन रही नई रेलवे लाइन पार कर रहे थे इसी बीच निर्माण कार्य में लगी रेलवे मशीन युवक के सामने आ गई जब तक युवक संभाल पाता तब तक मशीन युवक के शरीर के भीतर घुस गई और युवक का सर धड़ से अलग हो गया और मौके पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।
सूचना पाते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जीएमआर कंपनी के अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया, हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सांत्वना देने और उनकी मदद करने के बजाय जीएमआर कंपनी के कर्मचारी अधिकारी ठेकेदार भाग खड़े हुए, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है ।
0 Comments