Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एबीवीपी परिषद में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह

महोबा : जनपद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरखारी नगर द्वारा एबीवीपी परिषद की पाठशाला रूपनगर में भारत के अखंड स्वरूप के प्रणेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई, इस कार्यक्रम इन्द्र कुमार कुशवाहा पूर्व जिला सह संयोजक के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश गुप्ता जी भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष चरखारी एवं मोहित  जिला संयोजक, सचिन पाठक युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, भगीरथ रैकवार, पवन कुशवाहा तहसील संयोजक, अनिल प्रजापति, छत्रपाल बुंदेला, हरिचन कुशवाहा, एवं इकाई के कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं सहित उपस्थित सभी लोगो ने संकल्प लिया कि हम राष्ट्र की अखंडता को सदैव अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते है, कार्यक्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं सहित पाठशाला के छात्र छात्राएं एवं मुहल्लावासी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments